भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने आईसीसी T20 रैंकिंग में एक स्थान छलांग लगाकर अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे रैंकिंग पर पहुंच गए हैं हैं। कुलदीप यादव नेे शनिवार को खेले गए तीसरे और अंतिम T20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए थे। लेकिन भारत यह मैच 4 रन से हार गया था और न्यूजीलैंड ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। कुलदीप (714 रेटिंग प्वाइंट्स ,पहले) के शानदार प्रदर्शन का उसे फायदा मिला और 14 रेटिंग प्वाइंट्स मिले । उन्होंने पाकिस्तान के शादाब खान को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी-20 सीरीज में शादाब खान गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ा।शादाब खान (752, रेटिंग प्वाइंट्स पहले ) को 32 रेटिंग प्वाइंट्स का नुकसान हुआ और वो आईसीसी T20 गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान से फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। अफगानिस्तान के राशिद खान इस सूची में शीर्ष पर है। उनके 793 रेटिंग प्वाइंट्स है। कुलदीप यादव को छोड़कर अन्य कोई भारतीय गेंदबाज आईसीसी T20 गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में स्थान बना नहीं पाए। भारत के लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल को 6 पायदान का नुकसान उठाना पड़ा और वो 11वें पायदान से फिसलकर 17वें पायदान पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड के मिशेल सैंटनर को भारत के खिलाफ टी-20 में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला और 4 स्थान का छलांग लगाकर पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे।
आईसीसी टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग
| ||||
रैंक
|
खिलाड़ी
|
देश
|
प्वाइंट्स
| |
अब
|
पहले
| |||
1
|
1
|
राशिद खान
|
अफगानिस्तान
|
793
|
2
|
3
|
कुलदीप यादव
|
भारत
|
728
|
3
|
2
|
शादाब खान
|
पाकिस्तान
|
720
|
4
|
9
|
इमाद वसीम
|
पाकिस्तान
|
705
|
5
|
4
|
आदिल राशिद
|
इंग्लैंड
|
676
|
6
|
6
|
एडम जाम्पा
|
ऑस्ट्रेलिया
|
670
|
7
|
7
|
शाकिब अल हसन
|
बाग्लादेश
|
658
|
8
|
5
|
ईश सोढ़ी
|
न्यूजीलैंड
|
657
|
9
|
8
|
फहीम अशरफ
|
पाकिस्तान
|
655
|
10
|
14
|
मिशेल सैंटनर
|
न्यूजीलैंड
|
638
|
आईसीसी T20 बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो भारत के रोहित शर्मा ने तीन पायदान का छलांग लगाकर 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं भारत के लोकेश राहुल को तीन पायदान का नुकसान हुआ और वो 7वें स्थान से गिरकर दसवें स्थान में पहुंच गए। लोकेश राहुल को एक टीवी शो महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से सस्पेंड कर दिया था। हाल ही में उनके सस्पेंशन को वापस लिया गया है।लोकेश राहुल अभी इंडिया ए की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनाधिकृत टेस्ट मैच खेल रहे हैं। भारत के कप्तान विराट कोहली को भी आईसीसी T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 4 स्थान का नुकसान हुआ है और वो शीर्ष 20 बल्लेबाजों की सूची से बाहर हो गए हैं। कोहली अभी 23वें पायदान पर हैं। आईसीसी T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष चार पायदानों में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने पाकिस्तान के फखर जमान को पछाड़कर 6वें से 5वें पायदान पर पहुंच गए। T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम पहले, न्यूजीलैंड के कॉलिंग मुनरो दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच तीसरे और वेस्टइंडीज के इविन लैविस चौथे स्थान पर बने हुए हैं।
आईसीसी टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग
| ||||
रैंक
|
खिलाड़ी
|
देश
|
प्वाइंट्स
| |
अब
|
पहले
| |||
1
|
1
|
बाबर आजम
|
पाकिस्तान
|
885
|
2
|
2
|
कॉलिन मुनरो
|
न्यूजीलैंड
|
825
|
3
|
3
|
आरोन फिंच
|
ऑस्ट्रेलिया
|
806
|
4
|
4
|
इविन लैविस
|
विंडीज
|
751
|
5
|
6
|
ग्लैन मैक्सवेल
|
ऑस्ट्रेलिया
|
745
|
6
|
5
|
फखर जमान
|
पाकिस्तान
|
700
|
7
|
10
|
रोहित शर्मा
|
भारत
|
698
|
8
|
8
|
एलेक्स हेल्स
|
इंग्लैंड
|
697
|
9
|
11
|
जेसन रॉय
|
इंग्लैंड
|
688
|
10
|
7
|
लोकेश राहुल
|
भारत
|
677
|
आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग पर नजर डाले तो दक्षिण अफ्रीका ने 2 स्थान छलांग लगाकर तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा और क्रमशः चौथे और पांचवें पायदान पर पहुंच गया ।न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से सीरीज हारने के कारण भारत को 2 अंकों का नुकसान हुआ है लेकिन आईसीसी T20 टीम रैंकिंग में भारत के स्थान में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं हुआ। भारत (124) आईसीसी T20 रैंकिंग में दूसरे पायदान पर बना हुआ। भारत से जीतने के कारण न्यूजीलैंड(116) को 4 अंकों का का फायदा हुआ है लेकिन वह टीम रैंकिंग में छठे स्थान पर बरकरार है।
दक्षिण अफ्रीका से 2-1 से सीरीज हारने के बाद भी पाकिस्तान आईसीसी T20 रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। पाकिस्तान को सीरीज हारने के कारण 3 अंकों का का नुकसान हुआ है ,वहीं सीरीज जीतने के कारण दक्षिण अफ्रीका को चार अंको का फायदा का फायदा हुआ है। लेकिन दोनों टीमों के रैंकिंग जस के तस है। दक्षिण अफ्रीका अभी आईसीसी T20 रैंकिंग में तीसरे पायदान पर काबिज है।
आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग
| |||
रैंक
|
टीम
|
प्वाइंट्स
| |
अब
|
पहले
| ||
1
|
पाकिस्तान
|
135
|
138
|
2
|
भारत
|
124
|
126
|
3
|
दक्षिण अफ्रिका
|
118
|
116
|
4
|
इंग्लैंड
|
118
|
118
|
5
|
ऑस्ट्रेलिया
|
117
|
117
|
6
|
न्यूजीलैंड
|
116
|
112
|
7
|
विंडीज
|
101
|
101
|
8
|
अफगानितान
|
92
|
92
|
9
|
श्रीलंका
|
87
|
87
|
10
|
बांग्लादेश
|
77
|
77
|
11
|
स्कॉटलैंड
|
62
|
62
|
12
|
जिम्बावे
|
55
|
55
|
13
|
नीदरलैंड
|
50
|
50
|
14
|
नेपाल
|
43
|
26
|
0 टिप्पणियां