18वें एशियाड के निशानेबाजी स्पर्धा में भारत के 37 साल के संजीव राजपूत ने 50 मीटर Rifle 3 positions में इतिहास रचते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। भारत का यह यह 18 वें एशियाई खेलों के निशानेबाजी स्पर्धा में तीसरा रजत पदक है। इससे पहले दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल और लक्ष्य शिरोन ने पुरुषों के ट्रैप स्पर्धा स्पर्धा में रजत पदक जीते। स्वर्ण पदक पर चीन के जिचेन्ग हुइ ने अपने नाम किया। जिन्होंने 453.3 अंक प्राप्त किए । संजीव राजपूत के स्कोर 452.3 रहे और मात्र एक अंक से स्वर्ण पदक से चूक गए। जापान के ताकायुकी मत्सुमोतो ने 441.4 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
भारत की तरफ से एशियाड में 50 मीटर Rifle 3 positions में रजत पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। भारत के गगन नारंग और चैन सिंह ने कांस्य पदक क्रमशः 2006 और 2014 के एशियाई खेलों में जीते थे ।
संजीव राजपूत का एशियाड में यह चौथा पदक है। उसने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक क्रमशः 2010 और 2014 में जीते थे। राजपूत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन्स टीम स्पर्धा में कांस्य पदक 2006 में जीते थे।
संजीव राजपूत का करियर हमेशा उपलब्धियों भरा रहा
Asian Games 2018 Day 3 Highlights : - 37 साल के संजीव राजपूत ने चांदी पर लगाया निशाना
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अगस्त 21, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अगस्त 21, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: