IPL 2019, Video : युवराज सिंह लौटे पुराने रंग में, कमेंट मिला- धागा खोल दिए





23 मार्च से शुरू हो रही आईपीएल के 12वें संस्करण से पहले तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने चौथी बार खिताब जीतने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए मुंबई इंडियंस ने इस बार युवराज सिंह और लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल किया है। मलिंगा ने पिछले साल में गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाई थी, लेकिन इस साल वह बतौर खिलाड़ी मुंबई से खेलते नजर आएंगें, वहीं युवराज सिंह पहली बार मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते दिखेंगे।


मुंबई इंडियंस और क्रिकेट फैंस  इस बार युवराज सिंह से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीदें लगा रहे हैं।आपको बता दें कि पिछले आईपीएल में युवराज सिंह का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने आठ मैच खेले और इसमें 10.83 की खराब औसत से 65 रन बनाए। बाएं हाथ के यह बल्लेबाज लंबे समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं। वह इस साल आईपीएल में अपना प्रदर्शन अच्छा करना चाहेंगे। आईपीएल में मुंबई उनकी छठी फ्रेंचाइजी होगी।इससे पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 




मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट में युवराज सिंह का नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 'और फिर आए युवराज सिंह...धागा खोल दिए।' बता दें कि यह डायलॉग फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बहुत लोकप्रिय हुआ है।

IPL 2019, Video : युवराज सिंह लौटे पुराने रंग में, कमेंट मिला- धागा खोल दिए IPL 2019, Video : युवराज सिंह लौटे पुराने रंग में, कमेंट मिला- धागा खोल दिए Reviewed by Aman Gavaskar on मार्च 15, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.