Asian Games 2018 Highlights :- भारत ने हांगकांग को 26 - 0 से रौंदा , ध्वस्त किए 86 साल पुराने रिकॉर्ड
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 86 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए हांगकांग को 26 - 0 से पराजित किया। यह भारत की किसी भी हॉकी टीम द्वारा सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के महिला टीम के नाम था जिसने 2016 दक्षिण एशियाई खेल में नेपाल को 24 - 0 से पराजित किया था।
1932 लॉस एंजिलस ओलंपिक में अमेरिका को 24 -1 से हराया था - भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 86 साल पहले 1932 के लॉस एंजिलस ओलंपिक में बनाया था तब उसने मेजबान अमेरिका (U.S.) को 24 - 1 से बुरी तरह परास्त किया था। उस मैच में रूप सिंह और ध्यानचंद दोनों भाइयों ने मिलकर कुल 24 में से 18 गोल किए जिसमें रूप सिंह ने सर्वाधिक 10 गोल किए। गुरमीत सिंह कूलर ने 5 गोल किए जबकि एक गोल ब्रूम एरिक ने दागे।
14 खिलाड़ियों ने किए गोल : - हांगकांग के खिलाफ भारत के 14 खिलाड़ियों ने गोल किए। सरदार सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा दो ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने कोई गोल नहीं कर पाए। भारत की ओर से ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह , हरमनप्रीत सिंह और स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह ने हैट्रिक गोल किए।
इससे पहले भारत ने सोमवार को अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 17 - 0 से हराया था।
Asian Games 2018 Highlights :- भारत ने हांगकांग को 26 - 0 से रौंदा , ध्वस्त किए 86 साल पुराने रिकॉर्ड
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अगस्त 22, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अगस्त 22, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: