भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार (10 अक्टूबर) को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पिछले मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के शानदार खेल के दम पर मेहमान टीम को 203 रनों से करारी शिकस्त दी थी।
![]() |
| भारतीय टीम, फोटो- सोशल मीडिया |
इसे देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि भारतीय टीम इस मैच को भी आसानी से अपने नाम कर लेगी। अगर टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच को जीत लेती है, तो एक ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेगी। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो आज तक कोई भी टीम नहीं बना पाई है।
लगातार 11 घरेलू सीरीज जीतने वाली पहली टीम बन सकती है टीम इंडिया
अगर भारतीय टीम पुणे टेस्ट जीतती है तो लगातार 11 घरेलू सीरीज जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। असल में, भारतीय टीम साल 2013 से लगातार अपने घर पर टेस्ट सीरीज जीतती आ रही है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को साल 2013 में टेस्ट सीरीज में मात दिया था और इसके बाद से लगातार 10 टेस्ट सीरीज घरेलू सरजमीं पर जीत चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को 2 बार तथा अन्य को 1 बार हरा चुका है टीम इंडिया
साल 2013 से लेकर अब तक भारत ने श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम को 1-1 बार घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी है। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को 2-2 बार अपने घर पर टेस्ट सीरीज में हराया है। भारतीय टीम का यह जीत का क्रम 2013 से अब तक जारी है। अंतिम बार भारत को अपनी धरती पर इंग्लैंड ने साल 2012 में हराया था। तब एलिस्टर कुक की अगुवाई वाली टीम ने भारत को 2-1 से टेस्ट सीरीज में हराया था।
ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है भारत
अगर टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करती है, तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के एक ख़ास रिकॉर्ड को तोड़ देगी। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के नाम घरेलू सरजमीं पर सबसे अधिक 10 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है, लेकिन भारत के पास 11 सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है।
INDvSA, 2nd Test: पुणे टेस्ट जीतते ही भारत के नाम दर्ज हो जाएगा ये खास विश्व रिकॉर्ड
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अक्टूबर 09, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
अक्टूबर 09, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: