IND Vs ENG 4th Test Day 2 | Highlights | चेतेश्वर पुजारा के 15वें शतक ने भारत को पहली पारी में बढ़त दिलाई
चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 132 रनों की बदौलत भारत ने पहली पारी में इंग्लैंड पर 27 रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रहा । भारत की पहली पारी 273 रनों में सिमट गई जिसमें पुजारा का योगदान 132 रन रहा। पुजारा के टेस्ट कैरियर का यह 15 वां शतक है और इंग्लैंड में पहला शतक। इंग्लैंड की ओर से मोहन अली ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।
सलामी बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन
भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और लोकेश राहुल पहली पारी में रन बनाने में असफल रहे। भारत को पहला झटका 37 के स्कोर पर लगा जब स्टुअर्ट ब्रॉड ने राहुल को 19 के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। शिखर धवन भी कुछ कमाल नहीं कर पाए और वो भी स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने। धवन ने 53 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली।
भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को 50 रनों पर खो दिए। कप्तान कोहली और पुजारा ने टीम को संभाला । दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी दिए। भारत की इस जोड़ी को सैम करण ने तोड़ा । उसने कप्तान कोहली को एलिस्टर कुक के हाथों कैच करवाया। कोहली ने 71 गेंदों में 46 रन बनाएं जिसमें 6 चौके शामिल है शामिल है।
विराट कोहली ने टेस्ट मैच में पूरे किए 6000 रन
विराट कोहली ने 6 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में उनके 6,000 रन पूरे हो गए। इसी के साथ वह भारत के 10वें और दुनिया के 66वें बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन बनाए। कोहली भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है जिन्होंने 117 पारियों में पूरे किए। कोहली ने अपने 6000 टेस्ट रन 70 टेस्ट मैचों की 119 पारियों में बनाए।
मोईन अली ने झटके 5 विकेट
इंग्लैंड की ओर से मोईन अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मोईन अली ने ने ऋषभ पंत , हार्दिक पांड्या , आर अश्विन , मोहम्मद शामी और इशांत शर्मा को आउट कर इंग्लैंड को मैच में वापसी कराई। उसने पांचवी बार टेस्ट क्रिकेट में 5 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया। उसके शानदार गेंदबाजी के कारण ही भारत पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं कर पाया।
10वें विकेट के लिए 46 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी
भारत ने अपने 9 विकेट 227 रनों पर ही गंवा दिए। मैच में ऐसा लग रहा था कि भारत इंग्लैंड के पहली पारी के 246 रनों से पिछड़ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ । चेतेश्वर पुजारा और जसप्रीत बुमराह ने दसवें विकेट के लिए 46 रनों की महत्पूर्ण साझेदारी कर भारत को 27 रनों की बढ़त दिलाई जिसमें बुमराह का योगदान मात्र 6 रन रहा । स्टुअर्ट ब्रॉड ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर भारत की पहली पारी को 273 रनों पर सिमट दिया।
इंग्लैंड ने दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक बिना विकेट खोए 6 रन बना लिए। कीटन जेनिंग्स 4 और एलिस्टर कुक 2 रन बनाकर नाबाद है।
IND Vs ENG 4th Test Day 2 | Highlights | चेतेश्वर पुजारा के 15वें शतक ने भारत को पहली पारी में बढ़त दिलाई
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 01, 2018
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 01, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: